व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

पुलिस ने इमरजेंसी चाबी से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल में बृहस्पतिवार की रात को मनाया जा रहा था।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह सहित भाजपा के कई बड़े-बड़े नेता पहुंचे थे।

कार्यक्रम के समापन के बाद रात के समय खाना चल रहा था। कुछ लोग बैंकट हॉल के ऊपरी मंजिल से खाना खाकर लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई।

फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने का खेल बेनकाब, लखनऊ में जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने का खेल बेनकाब, लखनऊ में जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार

इस घटना में कई लोग फंस गए जिनमें भाजपा के कुछ नेता भी शामिल थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमरजेंसी चाबी से लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला तथा उनकी जान बचाई।

इस घटना में सेक्टर 51 चौकी प्रभारी की शिकायत पर बैंक्विट हॉल के संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ आज सुबह को मुकदमा दर्ज हुआ है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ग्राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 51 में स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल में बृहस्पतिवार की रात को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि गणमान्य लोगों की उपस्थिति के चलते वहां पर पुलिस ड्यूटी लगी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की वेडिंग विला में लगी लिफ्ट में सवार होकर कुछ लोग नीचे आ रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई।

लिफ्ट में कुछ लोग फंस गए। जिन्हें इमरजेंसी चाबी के द्वारा बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट लगी।

इस मामले में सेक्टर 51 चौकी प्रभारी आशु चौधरी ने वेडिंग विला बैंक्विट हॉल के संचालक विनोद अरोड़ा, अश्वनी छावड़ा तथा मैनेजर अश्विनी शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं करवाया तथा लिफ्ट मैन की ड्यूटी नहीं लगाई थी। उनकी उपेक्षा पूर्ण लापरवाही के कारण बड़ी जनमानस की हानि हो सकती थी। कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही कार्यक्रम के आयोजक विकास जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, गौतम बुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर सहित भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे।

लिफ्ट गिरने के समय वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम में भाग लेकर जा चुके थे। लिफ्ट के अंदर कुछ व्यापारी और भाजपा के जिला स्तर के कुछ नेता फंसे हुए थे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव (सकारात्मक) संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी