फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने का खेल बेनकाब, लखनऊ में जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट की धोखाधड़ी से बिक्री करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 8 जनवरी 2026 को छंदोइया का खेड़ा, थाना दुबग्गा निवासी विनोद चौधरी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नामजद आरोपियों ने कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर उनके प्लॉट का फर्जी विक्रय विलेख (बैनामा) कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

शिकायत के आधार पर दुबग्गा थाने में मुकदमा संख्या 52/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में लालता प्रसाद, नफीस अहमद, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद नौशाद सहित कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। विवेचना उपनिरीक्षक मसीद खान द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद नौशाद (41 वर्ष) को उसके कार्यालय नौशाद फैब्रिकेटर एंड कंस्ट्रक्शन, अमेठिया सलेमपुर, थाना दुबग्गा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से हरदोई जिले के बेनीगंज का रहने वाला है और वर्तमान में बालागंज, ठाकुरगंज, लखनऊ में रह रहा था।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मसीद खान, उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव और हेड कांस्टेबल सुभान खान शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के चौरंगी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

कोलकाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तथा बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी वोटिंग...
बिहार 
भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

उत्तर प्रदेश

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव मंगलवार शाम गोलियों की आवाज से दहल उठी। हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान...
उत्तर प्रदेश 
 हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या