वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

गहनों से भरा बैग घर में ही मिला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे वृंदावन योजना सेक्टर-1बी, उतरठिया से चोरी की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ज्योति मिश्रा उर्फ पायल, पत्नी आशीष ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने कमरे में लेटी थीं। इसी दौरान बगल के कमरे से खटपट की आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो दो व्यक्ति कथित रूप से ज्वेलरी से भरा बैग लेकर भाग रहे थे।

गुरु पूर्णिमा पर कालेवीर बाबा मंदिर में किया गया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्राहण किए प्रसाद ये खबर भी पढ़े : गुरु पूर्णिमा पर कालेवीर बाबा मंदिर में किया गया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्राहण किए प्रसाद

मौके पर मौजूद किरायेदार अनामिका शुक्ला ने पुलिस को बताया कि घटना के समय बिजली नहीं थी और वह घर के बाहर बैठी थीं। उन्होंने किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने की जानकारी होने से इनकार किया।

पुलिस जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। संबंधित कमरे का ताला सही हालत में मिला और उसे तोड़े जाने के कोई निशान नहीं पाए गए। वहीं कमरे में बेड के नीचे से गहनों से भरा एक बैग बरामद हुआ, जिसमें अधिकांश सोने और चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। पीड़िता ने बरामद जेवरों को अपना बताया, हालांकि उनका कहना है कि कुछ सामान अभी भी गायब है।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ, साक्ष्य संकलन और अन्य सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि पीड़िता से तहरीर प्राप्त होने के बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के चौरंगी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

कोलकाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तथा बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी वोटिंग...
बिहार 
भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

उत्तर प्रदेश

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव मंगलवार शाम गोलियों की आवाज से दहल उठी। हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान...
उत्तर प्रदेश 
 हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या