साइबर अपराधियों का कहर, तीन मामलों में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश का दिया गया झांसा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 21 के जलवायु विहार सोसाइटी में रहने वाले एक 73 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो करोड़ 35 लाख 51 हजार 136 रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने बीती रात को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर 21 के क्यू- ब्लॉक में रहने वाले आनंद पुत्र भूपेंद्र प्रसाद उम्र 73 वर्ष ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 जून 2026 को उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक सूचना मिली।

सूचना देने वालों ने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का प्रलोभन दिया। उन्हें शेयर ट्रेडिंग के लिए खाता खोलने का फॉर्म दिया गया। उन्होंने फॉर्म भर कर जमा कराया। उसे वह वास्तविक मानते हुए उसमें शामिल व्यक्तियों से बातचीत करते रहे।

 बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत ये खबर भी पढ़े :  बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत

पीड़ित के अनुसार 14 जून 2026 को व्हाट्सएप द्वारा उन्हें संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि उनके ट्रेडिंग खाते के आवेदन को मंजूरी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि केवाईसी वेरीफिकेशन के लिए उन्होंने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की कॉपी जमा की। इसके बाद उन्हें यूपी .एक्सप्रो ट्रेडिंग एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहा गया।

उनके अनुसार प्लेटफार्म चलाने वाले लोगों ने बताया कि अपर सर्किट पर स्टॉक खरीद कर अगले दिन बेच सकते हैं। उन्हें पांच प्रतिशत प्रॉफिट मिलेगा। उनसे कहा गया की डिस्काउंटेंट कीमतों पर ब्लॉक डील में वह हिस्सा ले सकते हैं।

एप्लीकेशन के जरिए डिस्काउंटेड रेट पर ऑफर किए गए आईपीओ में उन्होंने इन्वेस्ट किया। पीड़ित के अनुसार 15 जून से 21 जुलाई के बीच उन्होंने दो करोड़ 35 लाख 51हजार 136 रुपए आरोपियों के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।

पीड़ित के अनुसार ऐप पर उनकी रकम 6 करोड़ से ज्यादा दिखाई दे रही थी। उन्होंने एक करोड़ 85 लाख रुपए निकालने के लिए कहा तो आरोपियों ने कहा कि टैक्स के तौर पर उन्हें 62 लाख 51 हजार 136 रुपया जमा करने होंगे।

पीड़ित ने वह भी जमा कर दिया। लेकिन उसके बाद भी उनसे 37 लाख रुपए की और मांग की गई। इसके बाद पीड़ित को शक हुआ कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं।

पीड़ित के अनुसार वह 27 जुलाई को मुंबई के दादर में गए तथा उन्होंने उस कंपनी के लोगों से संपर्क किया, जिस कंपनी के शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर उनसे रकम ली गई थी।

वहां पर जाकर बात की तो पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि विनोद कुमार यादव पुत्र मांगेराम यादव निवासी सेक्टर 50 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बिना सहमति के जिओमार्ट पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से ट्रांजैक्शन किया।

विभिन्न बार में साइबर अपराधियों ने उनके खाते से कुल 7 लाख 10 हजार 499 रूपए निकाल लिया। उन्होंने ना तो किसी को ओटीपी दी, ना ही कार्ड क्रेडेंशियल या ट्रांजैक्शन ऑथराइजेशन शेयर किया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि बीती रात को सपना बाग पत्नी पिंटू बाग ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 58 वर्ष है। महिला के अनुसार उनके बैंक अकाउंट से बिना उनकी इजाजत के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हुआ।

उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 18 लाख 55 हजार 867 रुपए निकाल लिया। महिला के अनुसार ना तो उन्होंने किसी को अपना ओटीपी नंबर दिया ना ही पिन दिया और ना ही पासवर्ड दिया।

पीड़िता के अनुसार उन्होंने किसी को अपना बैंकिंग क्रेडेंशियल शेयर नही किया। इसके बावजूद भी उनके खाते से रकम निकाली गई।

महिला के अनुसार उन्हें शक है कि उनका फोन हैक किया गया तथा उसके आधार पर यह ट्रांजैक्शन किया गया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पारित होने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित भिवंडी के बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी स्थित चारमंजिला इमारत (कोहिनूर अपार्टमेंट) बीती रात अचानक अचानक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल...
झारखंड 
मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस