भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

राष्ट्रीय प्रवक्ता के इस्तीफे की खबरों से हलचल, पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसके पीछे निजी कारण बताए हैं। हालांकि, भाजपा या शहजाद पूनावाला की ओर से अभी तक इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चर्चाओं को उस समय और बल मिला जब शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल के बायो से भाजपा का उल्लेख हटा दिया। हालांकि, उन्होंने अपने बायो में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "जीवनभर का समर्थक" (Lifelong Supporter of PM Narendra Modi) बताया है। उनके इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

आईआईटी की सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : आईआईटी की सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शहजाद पूनावाला वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद के बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बनाई थी। भाजपा में आने के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली और वे टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थकों में गिने जाते रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी पर उनके तीखे हमले अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। फिलहाल उनके इस्तीफे की खबरों पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है और पार्टी की ओर से किसी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

पिंगली वेंकैया — कल्पित समुदाय को मूर्त रूप देने वाले सपनों का शिल्पकार राष्ट्र केवल सीमाओं, शासन या संविधान से...
विचार मित्र 
राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

आज के लोकतंत्र में एक विडंबना यह है कि नेता और सरकारें जनता से तो प्यार की अपेक्षा रखती हैं,...
विचार मित्र 
संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पारित होने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस