मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

प्रशासन से गरीब परिवारों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाने की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल कार्यालय की ओर से 4 अगस्त तक मकान खाली कर ध्वस्त किए जाने का नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस मिलने के बाद वर्षों से यहां रह रहे परिवारों में दहशत का माहौल है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं और अब उनके सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने गुरुवार रात भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से अपना आशियाना बनाया है और किसी भी कीमत पर इसे उजड़ने नहीं देंगे। उनका कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वे अपने घरों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।

मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने प्रभावित परिवारों का समर्थन करते हुए कहा कि रोज कमाकर परिवार चलाने वाले गरीब लोगों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े :  झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने दशकों की मेहनत से अपना घर बनाया है, उनके सामने आज चिंता की ऐसी स्थिति है कि कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल रहा है।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों को सरकार की ओर से पानी और बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं, जिनका वे नियमित रूप से भुगतान करते हैं।

इसके अलावा नगर निगम भी उनसे प्रत्येक माह होल्डिंग टैक्स वसूलता है। ऐसे में अचानक उन्हें बेदखल करने की कार्रवाई उचित नहीं कही जा सकती।

विकास सिंह ने कहा कि वे प्रभावित परिवारों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे और उन्हें बेघर होने से बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि यहां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूरतमंदों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच सका, जबकि दूसरी ओर वर्षों से अपने दम पर घर बनाकर रहने वाले लोगों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पारित होने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित भिवंडी के बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी स्थित चारमंजिला इमारत (कोहिनूर अपार्टमेंट) बीती रात अचानक अचानक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल...
झारखंड 
मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस