शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक पहले 20 मिनट में ही गिर कर लाल निशान में पहुंच गए।

घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

हालांकि खरीदारों ने थोड़ी देर बाद ही लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांकों ने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल के शेयर 6.64 प्रतिशत से लेकर 1.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टेक महिंद्रा के शेयर 2.92 प्रतिशत से लेकर 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,685 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,907 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 778 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 70.51 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 77,998.66 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक लुढ़क कर लाल निशान में 77,809.93 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 22.87 अंक की मजबूती के साथ 77,951.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 44.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत उछल कर 24,361.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 60 अंक से अधिक टूट कर लाल निशान में 24,299.70 अंक के स्तर तक लुढ़क गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 19.80 अंक की मजबूती के साथ 24,336.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,928.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 66.95 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,317.15 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित भिवंडी के बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी स्थित चारमंजिला इमारत (कोहिनूर अपार्टमेंट) बीती रात अचानक अचानक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल...
झारखंड 
मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

नोएडा की महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में जीरो एफआईआर भी दर्ज
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस