घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी दर्ज की गई है।

भाव में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज 200 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है।

भाव में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,230 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आयकर विभाग ने आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी, जान लें ये जरूरी नियम.... ये खबर भी पढ़े : आयकर विभाग ने आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी, जान लें ये जरूरी नियम....

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम 200 रुपये की गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,44,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छात्र प्रदर्शन पर याचिका की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार...
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र प्रदर्शन पर याचिका की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिस्पोजल कारोबारी से ढाई लाख लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

पन्नी का सौदा कर ढाई लाख रुपए मंगाया लखनऊ। मदेयगंज इलाके में एक डिस्पोजल कारोबारी को पन्नी का सौदा करने...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिस्पोजल कारोबारी से ढाई लाख लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

त्योहारों में अवैध मदिरा से जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये: आबकारी मंत्री

दिये निर्देश, सीमावर्ती राज्यों से जुड़े जिलों में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एसीएस, आयुक्त, विशेष सचिव रहे...
उत्तर प्रदेश 
त्योहारों में अवैध मदिरा से जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये: आबकारी मंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय देवीपाटन प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

फिरोजाबाद, टूण्डला विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय गढ़ी गोपाल में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं सहभागिता...