त्योहारों में अवैध मदिरा से जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये: आबकारी मंत्री

आबकारी विभाग के राजस्व प्राप्ति की प्रथम त्रैमासिक प्रगति में बोले नितिन अग्रवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दिये निर्देश, सीमावर्ती राज्यों से जुड़े जिलों में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
  • एसीएस, आयुक्त, विशेष सचिव रहे मौजूद, सभी डिप्टी व डीईओ ने वर्चुअल किया प्रतिभाग

लखनऊ। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये।

जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जहां कहीं से भी अवैध मदिरा व कच्ची शराब की आपूर्ति की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से जुड़े जिलों में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खासतौर से पूर्वांचल, बुंदेलखण्ड और पश्चिम क्षेत्र के संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ किया सीधा संवाद ये खबर भी पढ़े : राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ किया सीधा संवाद

आबकारी मंत्री मंगलवार को लखनऊ में डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के सभागार में आबकारी विभाग के राजस्व प्राप्ति की प्रथम त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला विभाग ही नहीं है बल्कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मदिरा से किसी भी प्रकार की जनहानि जैसी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है, जिसका श्रेय विभाग के सभी अधिकारियों को जाता है। इसी प्रकार पूरी संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ कार्य करना है, जिससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। मदिरा की ओवररेटिंग से संबंधित आने वाली शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।

जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए। बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 71,278 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) तक में 15,809.25 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां हुई, जो कि गत वर्ष इसी दौरान 14,228.91 करोड़ रुपए प्राप्त राजस्व से 116.05 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल से जुलाई, 2026 तक के क्रमिक लक्ष्य 21,800 करोड़ रुपए के सापेक्ष अब तक 18,655.23 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो चुका है, जो कि लक्ष्य का 85.57 प्रतिशत है और गत वर्ष माह अप्रैल से जुलाई, 2025 तक प्राप्त कुल राजस्व 18,583.19 करोड़ रुपए के सापेक्ष 100.39 प्रतिशत अधिक है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव आबकारी वीना कुमारी, आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, विशेष सचिव  अभिषेक आनन्द सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे जबकि डीईओ व उपायुक्त आबकारी अधिकारियों ने वर्चुअल भाग लिया। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

लाठीचार्ज के बाद घायल साथियों को देखकर उनका संकल्प और मजबूत मंच टूटा, बिजली कटी, लाठीचार्ज हुआ, फिर भी जंतर-मंतर...
विचार मित्र 
संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट प्रश्नपत्र लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और लोकसभा...
राष्ट्रीय  राज्य 
संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज