ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

अभियान 20 से 21 जुलाई तक मुख्यालय के निर्देश पर चला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल

लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच' के दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए 60 बसों का चालान किया गया, जबकि 18 बसों को सीज (निरुद्ध) कर दिया गया। अभियान 20 से 21 जुलाई तक मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया। पहले और दूसरे दिन आलमबाग चौराहा-नहरिया रोड, पीजीआई मार्ग, सुल्तानपुर रोड स्थित अहिमामऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और पॉलीटेक्निक-कमता-अयोध्या रोड पर चार संयुक्त टीमों ने जांच अभियान चलाया।

इनमें परिवहन विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान कई बसें परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए चलती मिलीं। इनमें चार स्लीपर बसों की छत पर व्यावसायिक सामान लादकर ढुलाई की जा रही थी, जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। इन बसों को सीज कर दिया गया। 

मऊ तहसील में जनसामान्य को स्वरोजगार योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी  ये खबर भी पढ़े : मऊ तहसील में जनसामान्य को स्वरोजगार योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी 

राज्य कर विभाग ने भी इन वाहनों में लदे सामान की जांच कर अलग से कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार स्लीपर बसें ऐसी भी मिलीं जो अपने गृह राज्य से संचालित होने के बजाय दो दूसरे राज्यों के बीच चल रही थीं। यह ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंधित परमिट जारी करने वाली प्राधिकरण को आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह अभियान उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम और आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय के निर्देशन में चलाया गया। 

अभियान में परिवहन विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। परिवहन विभाग का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

डीएमआरसी की सूची जारी कर दी सूचना नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों...
राष्ट्रीय 
डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता पर गरजेगी आवाज नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में...
राष्ट्रीय 
देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

लाठीचार्ज के बाद घायल साथियों को देखकर उनका संकल्प और मजबूत मंच टूटा, बिजली कटी, लाठीचार्ज हुआ, फिर भी जंतर-मंतर...
विचार मित्र 
संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट प्रश्नपत्र लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और लोकसभा...
राष्ट्रीय  राज्य 
संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज