चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

नाराज यूपीएसएसएससी अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का आवास घेरा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 4 साल पहले की वैकेंसी

लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का मानव शृंखला बनाकर घेराव किया। अभ्यर्थियों ने 2022 में आई वैकेंसी के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सारी प्रक्रिया पूरी है तो रिजल्ट में देरी क्यों की जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 2022 के विज्ञापन के लिए 2023 में आवेदन लिए गए। लिखित परीक्षा, अभिलेख सत्यापन सहित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, लेकिन फाइनल परिणाम जारी नहीं किए गए। प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम के माध्यम से आयोग से शीघ्र परिणाम जारी किए जाने की मांग की। अभ्यर्थी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीईटी के जरिये 2022 में वैकेंसी आई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। 

जौहर विश्वविद्यालय को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ये खबर भी पढ़े : जौहर विश्वविद्यालय को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

हजारों अभ्यर्थियों ने भर्ती में आवेदन किया। 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा भी आयोजित हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अप्रैल-मई तक पूरी कर ली गई थी । फिर भी अब तक फाइनल परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। परिणाम में हो रही देरी की वजह से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाद अभ्यर्थी पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पहुंच गए। पुलिस ने बात करके यहां से सबको वापस कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके सामने रोजगार का संकट और जीवनयापन करने की चुनौतियां हैं। अगर समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाती तो आज वे लोग अपने परिवार का सहारा होते।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जब गुस्से में संसद में बोले अखिलेश, 'हमारा क्या...डील तो नहीं हो गई कांग्रेस और सरकार की'

पुलिस के लाठीचार्ज मुद्दे को लेकर लोकसभा मेंं जोरदार हंगामा नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा ( नीट) पेपर...
राष्ट्रीय 
जब गुस्से में संसद में बोले अखिलेश, 'हमारा क्या...डील तो नहीं हो गई कांग्रेस और सरकार की'

पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा पटना। में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस...
बिहार 
पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने छात्रों और अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

डीएमआरसी की सूची जारी कर दी सूचना नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों...
राष्ट्रीय 
डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता पर गरजेगी आवाज नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में...
राष्ट्रीय 
देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज