जब गुस्से में संसद में बोले अखिलेश, 'हमारा क्या...डील तो नहीं हो गई कांग्रेस और सरकार की'

लोकसभा में 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस के लाठीचार्ज मुद्दे को लेकर लोकसभा मेंं जोरदार हंगामा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा ( नीट) पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला है। लोकसभा में 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस और सत्ता पक्ष को बोलने का मौका दिया...तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए।

om

मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा ये खबर भी पढ़े : मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

दरअसल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू के चर्चा के लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव के बाद कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के जवाब के बाद कहा कि सभी पक्षों की राय आ चुकी है। आप भी चर्चा चाहते हैं, वे भी चर्चा चाहते हैं और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन इस तरह सदन की गैलरी में खड़े होकर चर्चा नहीं हो सकती।" इस पर अखिलेश यादव ने स्पीकर पर खुद को न बोलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपने इनके और उनके बोलने...का मौका दे दिया, पर हमारा क्या। ये मुद्दा कांग्रेस-सपा या बीजेपी का नहीं है, ये छात्रों का मुद्दा है।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सदन में कहा कि "पिछले तीन दिनों से हम विपक्ष को चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। मैं आज फिर कहता हूं कि सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन सदन में चर्चा किसी नियम के तहत होती है और उसके लिए आवश्यक व्यवस्था करनी पड़ती है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, “मैं अनुरोध करता हूं कि चर्चा कब होगी, उसकी अवधि क्या होगी और वह किस नियम के तहत होगी—इस पर लोकसभा अध्यक्ष सभी दलों के फ्लोर नेताओं से चर्चा कर हमें अवगत करा दें। सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।"

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

किसानों की जमीन, जानवर, घरेलू सामान से लेकर सब कुछ बह गया जोरहाट (असम)। उपरी असम के जोरहाट जिलांतर्गत टियक...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

उप मुख्यमंत्री बोले राहुल गांधी का यह रवैया लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस...
छत्तीसगढ़ 
राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

भारतीय सिनेमा को मिली बड़ी पहचान, विदु विनोद चोपड़ा की फिल्मों का हुआ 8K रिस्टोरेशन

परियोजना को पूरा होने में पांच वर्ष का लगा समय  भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों को नई तकनीक और बेहतर...
मनोरंजन 
भारतीय सिनेमा को मिली बड़ी पहचान, विदु विनोद चोपड़ा की फिल्मों का हुआ 8K रिस्टोरेशन

पेपर लीक के विरोध में गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

अहमदाबाद। नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुजरात कांग्रेस ने बुधवार...
गुजरात 
पेपर लीक के विरोध में गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज