एमसीडी की सबसे ताकतवर समिति पर भाजपा का दावा, सत्या शर्मा और सत्यपाल सिंह मैदान में

स्थायी समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • महापौर बोले-कूड़े के पहाड़ हटाना और दिल्ली को सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सबसे महत्वपूर्ण और वित्तीय निर्णय लेने वाली स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए सत्या शर्मा (वार्ड-226, गौतम पुरी) और उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यपाल सिंह (वार्ड-248, करावल नगर वेस्ट) का नामांकन दाखिल कराया। 27 जुलाई को होने वाले चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में हुए जोनल और स्थायी समिति चुनावों के बाद पार्टी ने समिति में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। 

सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय में नामांकन के दौरान महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, नेता सदन जय भगवान यादव, स्थायी समिति सदस्य हेमचंद गोयल और वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल मौजूद रहे।

नीट में गड़बड़ी और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: मोदी ये खबर भी पढ़े : नीट में गड़बड़ी और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: मोदी

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर निगम की कार्यशैली में सुधार आया है और अब विकास कार्यों में तेजी दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि निगम का सबसे बड़ा लक्ष्य राजधानी के कूड़े के पहाड़ों का समयबद्ध निस्तारण है। ओखला लैंडफिल को जल्द हरित पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइटों पर भी तेजी से काम चल रहा है। गाजीपुर में नई एजेंसी और आधुनिक मशीनों के जरिए कूड़ा निस्तारण की गति बढ़ाई जाएगी। साथ ही एनटीपीसी द्वारा बड़ी मात्रा में इनर्ट सामग्री उठाए जाने से इस अभियान को और गति मिलेगी।

अब निगाहें 27 जुलाई को होने वाले स्थायी समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हैं। यह समिति एमसीडी की सबसे प्रभावशाली इकाई मानी जाती है, जो बड़े वित्तीय और विकास संबंधी प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेने की अहम भूमिका निभाती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को जबलपुर में विरोध...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 