वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी का हवाला देकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन या उनके परिवारों की पारिवारिक पेंशन नहीं रोक सकता।

अदालत ने कहा कि समय पर पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ देना संबंधित संस्थान की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है।

न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने दिवंगत कर्मचारी के कानूनी वारिसों की ओर से दायर याचिका स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया। मामला एक सरकारी निगम में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत कर्मचारी से जुड़ा था।

'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता ये खबर भी पढ़े : 'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

कर्मचारी ने 24 सितंबर 2001 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। उस समय राज्य सरकार के स्वामित्व वाले निगमों में 1 अप्रैल 1999 से 2 दिसंबर 2004 तक लागू विशेष कॉरपोरेट सेक्टर पेंशन योजना प्रभावी थी। अदालत ने माना कि कर्मचारी इस योजना के तहत पेंशन पाने के पूरी तरह पात्र थे।

पेंशन का भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी की पत्नी ने वर्ष 2022 में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। इसके बाद अदालत ने उनके बच्चों को कानूनी वारिस के रूप में याचिका में शामिल किया और मामले की सुनवाई आगे बढ़ी।

सुनवाई के दौरान संबंधित निगम ने अदालत में स्वीकार किया कि कर्मचारी का पेंशन का दावा सही है, लेकिन निगम वित्तीय तंगी से गुजर रहा है और इसी कारण भुगतान नहीं कर पाया।

इस दलील पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि यदि सरकारी निगम वर्षों तक अपने कर्मचारियों को उनका वैधानिक अधिकार नहीं दे पा रहे हैं, तो यह गंभीर स्थिति है।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2009 में भी पेंशनरों को वित्तीय तंगी का हवाला देकर परेशान किया जा रहा था और लगभग दो दशक बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

अदालत ने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि या तो ऐसे सरकारी निगम केवल "सफेद हाथी" बनकर रह गए हैं या फिर वे अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका अधिकार देने के प्रति गंभीर नहीं हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि जब किसी कर्मचारी का अधिकार पूरी तरह स्थापित हो चुका है, तब कागजी प्रक्रियाओं और धन की कमी का हवाला देकर उसके परिवार को लंबे समय तक न्याय से वंचित रखना उचित नहीं है।

अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए संबंधित निगम की कार्यप्रणाली को कानून के अनुरूप नहीं माना और आदेश दिया कि दिवंगत कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तारीख से लेकर उनके निधन तक की पूरी बकाया पेंशन तीन महीने के भीतर उनके कानूनी वारिसों को दी जाए।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तीन महीने के भीतर भुगतान कर दिया जाता है तो निगम को कोई ब्याज नहीं देना होगा।

यदि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया तो वर्ष 2022 में याचिका दायर होने की तारीख से वास्तविक भुगतान की तिथि तक छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ पूरी राशि का भुगतान करना होगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ