हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक: मानसून सत्र की तारीखों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

वित्त विभाग प्रदेश की आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट पेश करेगा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में होगी। बैठक में 50 से अधिक एजेंडा आइटम पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों के एलान, प्रदेश की वित्तीय स्थिति की समीक्षा, सरकारी भर्तियों और बागवानों से जुड़े कई अहम मामलों पर सरकार फैसला ले सकती है।

बैठक में अगस्त में प्रस्तावित विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तारीखें तय करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। सरकार इसी बैठक में सत्र की अवधि और संभावित कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

मंत्रिमंडल की बैठक में नए पदों पर भर्ती से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सेब और अन्य फलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमआईएस) में बढ़ोतरी का मामला भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल है। सेब सीजन शुरू होने के बीच यह फैसला प्रदेश के बागवानों के लिए अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री की प्राथमिक स्वीकृति मिलने के बाद बागवानी विभाग ने मंडी मध्यस्थता योजना (मार्केट इंटरवेंशन स्कीम) के नए नियम तैयार किए हैं।

वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र से उठाएंगे मामला: मुख्यमंत्री सुक्खू ये खबर भी पढ़े : वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र से उठाएंगे मामला: मुख्यमंत्री सुक्खू

इन्हें मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। यदि कैबिनेट इन प्रस्तावों को मंजूरी देती है तो संशोधित नियम और नई एमआईएस दरें लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बैठक में बजट में घोषित एक कल्याणकारी योजना को लागू करने के लिए भी मंत्रिमंडल की मंजूरी ली जाएगी। सरकार योजना को लागू करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने पर फैसला कर सकती है।

इस दौरान वित्त विभाग प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट भी मंत्रिमंडल के सामने पेश करेगा। सरकार राजस्व, खर्च और वित्तीय संसाधनों की स्थिति की समीक्षा करेगी। इसके आधार पर आने वाले समय की वित्तीय प्राथमिकताओं और खर्च से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ