फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर की छत पर टीन शेड के नीचे दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जानकीपुर निवासी यशवीर राजपूत की शादी करीब सात वर्ष पूर्व जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरसई निवासी अहवरन सिंह की पुत्री दुर्गा देवी (26) से हुई थी। यशवीर दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
ये खबर भी पढ़े : सिंचाई विभाग नहर निर्माण के लिए कर रहा कौड़ियों के भाव जमीन का अधिग्रहण, किसानों में भारी आक्रोशमृतका के भाई रक्षपाल ने बताया कि सोमवार शाम को दुर्गा ने फोन पर अपने साथ मारपीट होने की जानकारी दी थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे भी बहन ने फोन कर फिर से प्रताड़ित किए जाने की बात कही।
इसके कुछ घंटे बाद यशवीर ने फोन कर बताया कि दुर्गा की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि जब वे जानकीपुर पहुंचे तो दुर्गा का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
उनका कहना है कि ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को नीचे उतार दिया और बाद में मौके से चले गए। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जगराम सिंह, हेड कांस्टेबल नंदलाल ने हंगामा कर रही भीड़ को नियंत्रित किया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि मृतका के पिता अहवरन सिंह ने थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मृतक दुर्गा देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
