गन्ना बंधाई पर दे कृषक विशेष ध्यान नहीं तो घटेगा उत्पादन
बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा गेट से लेकर केंद्र तक गन्ना बंधाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है | आज ग्राम डढ़वा भैया कृषक सीताराम मौर्य के प्लाट पर गन्ना प्रजाति 15023 की बधाई गेट इंचार्ज राजेश सिंह और सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कृषक को बधाई कर जागरूक किया | चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने गन्ना बंधाई पर विशेष ध्यान देने के लिए दो टीमों का गठन किया है | उन्होंने कहा कि यह टीम गांव गांव में गन्ना बंधाई, बरसात में लगने वाले रोग के प्रति के कृषकों को जागरूक करेंगे और प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट चीनी मिल को लिखित सूचना देगी | शरद कालीन गन्ना बुवाई गन्ना प्रजाति 15023,, 14201 13235,0118 ,16202 और 0 238 के प्लाट पर गन्ना बंधाई अवश्य कर दें | कृषक गन्ना बंधाई कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि बरसात में खेत में पानी लग गया है और गन्ने की लंबाई अधिक होने के कारण गन्ना गिरने का खतरा बढ़ जाता है | गन्ना गिर जाने पर जंगली जानवरों से फसल को नुकसान ज्यादा होता है, जिससे कृषक उत्पादन प्राप्त नहीं हो पाता है | हमारी आपसे अपील है कि आप गन्ना बंधाई पर विशेष ध्यान दें | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी के निर्देश का निरंतर पालन किया जा रहा है | कृषक अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें और रोग एवं कीट के प्रति जागरूक रहे 63 कालम खतौनी का प्रदर्शन गांव गांव में चल रहा है | कृषक अपना गन्ना सट्टा अवश्य देख ले जिससे उन्हें भविष्य में गन्ना सप्लाई करने पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वह समय से अपना गन्नाआपूर्ति कर गेहूं की बुवाई कर सकें | कृषक को 1 दिन पूर्व गन्ना प्रदर्शन की सूचना गांव-गांव में चीनी मिल के द्वारा और सुपरवाइजर के द्वारा भेजी जा रही है |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
