संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दंपति के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक सिंह ने बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरामऊ गांव में रहने वाले अभिनव (26) और केतकी (23) के शव कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल से फोरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाया।
ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांगपूछताछ में कार्तिक ने बताया कि बड़े भाई अभिनव हरियाणा के पानीपत में नौकरी करते थे। चार माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। इसके बाद वह नौकरी पर चले गये और कुछ दिन पहले ही घर आये थे। आज भईया और भाभी के शव कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। किस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। परिवार के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है।
एएसपी ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में मायके पक्ष को भी जानकारी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
