उतरौला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला
मोहम्मद अय्यूब
- 38 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ
- जबकि 10 जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ
उतरौला (बलरामपुर )। उतरौला के शालीमार लॉन में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य एवं गरिमापूर्ण सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 48 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर नया जीवन शुरू किया।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। 38 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जबकि 10 जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया, समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं। चैयरमेन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने दंपतियों के सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।
ये खबर भी पढ़े : प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी ‘ग्राम चौपाल’ : केशव मौर्यइस अवसर पर विधायक उतरौला प्रतिनिधि शशांक वर्मा, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, युवा नेता सनी गुप्ता, नोडल अधिकारी / पीडी परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग विवेकानंद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, प्रशासन द्वारा कार्यक्रम से पूर्व ही पंजीकरण, बैठने, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं स्वच्छता की व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
.jpeg)
समारोह के अंत में नवविवाहित दंपतियों को उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक वातावरण में संपन्न कराना है। इसके साथ ही शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
