प्रसाधन की कमी से परेशान हैं महिलाएं, नगर क्षेत्र में नहीं कोई व्यवस्था

नगर पालिका पर उठे सवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • लाखों के मोबाइल टॉयलेट बेकार, महिलाओं को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधा

उतरौला(बलरामपुर)। देश भर में जहां आधी आबादी को लाभ देने, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा समान अधिकार देने की कवायद चल रही है वहीं नगरपालिका क्षेत्र उतरौला में महिलाओं की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी हो रही है। नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए कहीं भी प्रसाधन की व्यवस्था नहीं है। 

हालांकि तहसील परिसर, सीएचसी, कोतवाली में इसकी व्यवस्था है लेकिन अंबेडकर चौराहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, सार्वजनिक बैंक, पचपेड़वा मार्ग तथा तुलसीपुर मार्ग व निबंधन कार्यालय इस सुविधा से अछूते हैं। अंबेडकर चौराहा, श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौराहा अतिव्यस्त स्थानों में शुमार हैं जहां चारों तरफ के निजी व सरकारी वाहन सवारियों को लाकर छोड़ने व उठाने के लिए जाने जाते हैं। 

जुलाई  माह में पकड़े गए 15 वेंडर  ये खबर भी पढ़े : जुलाई  माह में पकड़े गए 15 वेंडर

लंबी दूरी से यात्रा करके आई मातृशक्ति को जब सार्वजनिक प्रसाधन की आवश्यकता होती है तो अतिव्यस्त और भीड़ वाले स्थानों पर इसकी व्यवस्था न होने पर उनकी बेबसी देखकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों को पीड़ा होती है, इसी तरह बैंकों में भी कभी नेटवर्क न होने, ज्यादा भीड़ होने या कैश न होने पर लंबी प्रतीक्षा करने वाली महिला ग्राहकों को भी प्रसाधन की कमी बहुत अखरती है। नगरपालिका ने मोबाइल टायलेट खरीद कर लाखों रुपये भले ही खर्च कर दिए हों लेकिन इसको सार्वजनिक उपयोग के लायक कहीं स्थापित ही नहीं किया है। 

टेलीफोन एक्सचेंज के पास गड्ढे में पड़े मोबाइल टायलेट्स स्वच्छ भारत मिशन और नगर के अपव्यय की पोल खोल रहे हैं। इसी तरह वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास प्राइवेट बस स्टैंड पर कूड़े और गंदे पानी के जमाव के बीच रखा मोबाइल टायलेट नगरपालिका के संवेदनहीनता की कहानी कह रहा है।

स्थानीय निवासी राम दयाल यादव, ऐमन रिजवी, एजाज मलिक का कहना है कि  महिलाओं की बेबसी और जरूरत को समझते हुए प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक स्थानों पर टायलेट्स की व्यवस्था करानी चाहिए। वरिष्ठ लिपिक नीरज गुप्ता का कहना है कि सफाई  कर्मियों को कहा गया है कि जिन स्थानों पर मोबाइल टायलेट की आवश्यकता है उनको चिन्हित कर पर्याप्त व्यवस्था करा दी जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा में भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक...
उत्तर प्रदेश 

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...