अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा पड़ा है। भवन के मुख्य द्वार पर ताला लटका है और निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से यह बच्चों के किसी काम नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़कर चला गया, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक निर्माण पूरा कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

आसपास के निवासियों का कहना है कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं है कि भवन किस उद्देश्य से बनाया जा रहा और इसका उपयोग किस विभाग को करना है। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद भवन का उपयोग न होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। महीनों से यह भवन उपेक्षित पड़ा हुआ है।

बुलडोज़र चलाने का आदेश छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: आबिद रज़ा  ये खबर भी पढ़े : बुलडोज़र चलाने का आदेश छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: आबिद रज़ा 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय पर कार्य पूरा कर भवन का उपयोग शुरू कराया जाता तो जनता को इसका लाभ मिलता। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक धन से बनी परियोजनाओं की ऐसी अनदेखी जनता के पैसे के साथ गंभीर खिलवाड़ है जो जाँच का विषय है।

क्या कहना है स्थानीय सभासद ऋषिकेश मणि का -इस सम्बन्ध में स्थानीय सभासद ऋषिकेश मणि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य हो रहा है। अधिशासी अधिकारी के ना होने से भुगतान लंबित है जिससे कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, शीघ्र ही अधिशासी अधिकारी की तैनाती होनी है जिससे निर्माण कार्य पूरा कराया जा सकेगा।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हरि मोहन वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

भाजपा 2027 में शत_ प्रतिशत सीटों पर हासिल करेगी जीत : विनोद राय 

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, पार्टी  का बूथ स्तर तक प्रभावी ढांचा 
भाजपा 2027 में शत_ प्रतिशत सीटों पर हासिल करेगी जीत : विनोद राय 

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने सीए राजेश गर्ग का बचपन के मित्र गौरव बंसल ने किया सम्मान

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी सीए राजेश गर्ग द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) सफलतापूर्वक...
उत्तर प्रदेश 
AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने सीए राजेश गर्ग का बचपन के मित्र गौरव बंसल ने किया सम्मान

प्रेम सागर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफतार

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट ),हरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदौली टोला जंगल डिगर सूपा निवासी प्रेम सागर...
प्रेम सागर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफतार

उत्तर प्रदेश

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने सीए राजेश गर्ग का बचपन के मित्र गौरव बंसल ने किया सम्मान

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी सीए राजेश गर्ग द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) सफलतापूर्वक...
उत्तर प्रदेश 
AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने सीए राजेश गर्ग का बचपन के मित्र गौरव बंसल ने किया सम्मान

"नारायण नाम के स्मरण से होता है जीव का उद्धार

श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस जड़ भरत के आत्मज्ञान, अजामिल के उद्धार एवं भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति का हुआ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
"नारायण नाम के स्मरण से होता है जीव का उद्धार