प्रेम सागर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफतार

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट ),हरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदौली टोला जंगल डिगर सूपा निवासी प्रेम सागर हत्याकांड में हरपुर-बुदहट थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 184/2026 में अभियुक्तगण अखिलेश यादव उम्र 20वर्ष निवासी रावतपार,अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू उम्र 40 वर्ष निवासी बहतिया, तथा सुधीर यादव उम्र 21 वर्ष निवासी मुहम्मदपुर कठार थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर की गिरफ्तारी एवं विवेचनात्मक साक्ष्य संकलन से यह तथ्य पूर्णतः प्रमाणित हुआ है कि मृतक प्रेमसागर यादव से चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण मुख्य अभियुक्त अखिलेश यादव तथा अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू  ने दुश्मनी रखकर काफी समय से बदला लेने की ताक और इंतजार में लगे हुए थे, जिसके लिए दोनों आपस में फोन पर बातचीत करके प्रेमसागर को मारने का योजना बना रहे थे।

इसी योजना के तहत दिनांक 18 जुलाई को शाम के समय अखिलेश यादव ने योजना के अनुसार प्रेमसागर को अपने झांसे में लिया और गिठनी चौराहे के पास ले जाकर उसे अत्यधिक शराब पिलाई ताकि वह पूरी तरह असहाय स्थिति में आ जाए। प्रेमसागर के नशे में धुत होते ही अखिलेश ने अपने साथी अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू को फोन करके मौके पर बुलाया, जिस पर सिंटू अपने साथी सुधीर के साथ सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी लेकर गिठनी चौराहे पर पहुंचा और तीनों अभियुक्त पूर्व नियोजित षड्यंत्र के अनुसार एक राय होकर वहां एकत्र हुए। इसके पश्चात तीनों अभियुक्तों ने  शराब के नशे में असहाय पड़े प्रेमसागर यादव को जबरन अपनी चार पहिया गाड़ी में लादकर उसका अपहरण किया और उसे बैजलपुर-सीउवापार मार्ग के पास सुनसान स्थान पर ले गए, जहां सभी ने मिलकर प्रेमसागर के साथ बेरहमी से मारपीट की तथा उसे मरणासन्न और गंभीर स्थिति में सड़क पर ही छोड़कर गाड़ी से फरार हो गए, जिसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान प्रेमसागर की मृत्यु हो थी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने टीम गठित कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे थे कि मंगलवार को सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि प्रेम सागर यादव के हत्यारे बैजलपुर संतकबीरनगर के रास्ते पर खुदवा नाला के पास कहीं जाने के फिराक में गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। तत्काल थानाध्यक्ष मय हमराही उपनिरीक्षक और सिपाहियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, विभागों को दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, विभागों को दिए निर्देश

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी...
हिमाचल 
वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को विदेशी निवेश सरल बनाने और भारतीय कंपनियों की विदेशी लिस्टिंग...
कारोबार 
आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश