बी-पैक्स लाखुन में यूरिया कालाबाजारी का आरोप,वायरल वीडियो से हड़कंप

सचिव व अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप,किसानों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अभिषेक मिश्रा

लखीमपुर-खीरी,21 जुलाई(तरुणमित्र)। धौरहरा विधानसभा क्षेत्र स्थित बीपैक्स लाखुन एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। किसानों को सरकारी दर पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस प्रकरण को और भी तूल दे दिया है,जिसके बाद किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
 
आरोप है कि बीपैक्स लाखुन के सचिव ने यूरिया की बोरियां अपने पड़ोसी के घर में रखवाईं, जहां से कथित रूप से किसानों के बजाय निजी तौर पर बिक्री कर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों का आरोप है कि इस पूरे खेल में संबंधित अधिकारियों की भी मिलीभगत है, जिसके कारण लंबे समय से अनियमितताएं जारी हैं और जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।
 
वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो दोषी सचिव सहित पूरे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए,ताकि भविष्य में किसानों के हक पर कोई डाका न डाल सके।
 
हालांकि,तरुणमित्र वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। उनका बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
 
यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं,तो यह मामला न केवल सरकारी खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेगा,बल्कि किसानों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न होगा।
 
उक्त मामले में बी-पैक्स सचिव ने बताया कि यह वायरल वीडियो पुराना है और हमारे यहाँ जाँच अधिकारी पहुँच चुके हैं।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
उत्तर प्रदेश 
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को जबलपुर में विरोध...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
उत्तर प्रदेश 
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ