जनता दर्शन की शिकायत पर तत्काल पैमाइश, कब्जा हटाकर बहाल होगा रास्ता

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। जनता दर्शन में ग्राम सिरसिया निवासी संतोष कुमार शर्मा द्वारा घर तक पहुंच मार्ग की मांग उठाए जाने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तत्काल राजस्व टीम से मौके पर पैमाइश कराई। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता का मकान पोखरी (तालाब) की भूमि पर स्थित है और वर्तमान स्थिति में नया रास्ता निकालने के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है।

राजस्व टीम ने जांच के दौरान पाया कि पूर्व में प्रशासन ने शिकायतकर्ता को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया था, लेकिन बाद में एक व्यक्ति ने उस मार्ग पर कब्जा कर आवागमन बाधित कर दिया। नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की टीम ने अपनी रिपोर्ट में कब्जा हटाकर उसी वैकल्पिक मार्ग को फिर से बहाल करने की संस्तुति की।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला मरीज के कंधे ट्यूमर ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला मरीज के कंधे ट्यूमर

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध कब्जा नियमानुसार जल्द हटाकर शिकायतकर्ता के आवागमन की सुविधा बहाल की जाए। उन्होंने पूरी कार्रवाई पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से समयबद्ध रूप से पूरी करने पर जोर दिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से फरियादी को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हरि मोहन वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा में भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक...
उत्तर प्रदेश 

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...