सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला मरीज के कंधे ट्यूमर
— शरीर में सूजन व गांठ दिखाई दे अनदेखा न करें:डॉ आनंद
लखनऊ। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने 59 वर्षीय मरीज के कंधे से विशाल ट्यूमर निकाला। तीन वर्षो से पीड़ित था । जबकि सर्जरी के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ है। सोमवार को अवकाश दे दिया जायेगा।
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय के शल्य विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्र ने बताया कि मड़ियांव के शंकरपुर निवासी अशोक कुमार,59 वर्षीय उनके दाएं कंधे के पीछे लगभग तीन वर्ष पूर्व एक छोटी-सी सूजन हुई थी, जो समय के साथ बढ़कर लगभग 132 सेमी के आकार की हो गई। सूजन के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण उन्हें दर्द एवं दैनिक कार्यों में असुविधा होने लगी।

डा आनंद के मुताबिक,सिविल चिकित्सालय के शल्य विभाग में परामर्श लिया। 15 जुलाई को उनकी टीम द्वारा उनका परीक्षण किया गया। आवश्यक चिकित्सकीय जांच के उपरांत उन्हें शल्य विभाग में भर्ती किया गया।सभी आवश्यक प्री-ऑपरेटिव जांचें की गईं। जांच के आधार पर उन्हें विशाल लाइपोमा का निदान किया गया। 17 जुलाई को शल्य विभागाध्यक्ष डा. आनंद मिश्र के नेतृत्व में जूनियर रेजिडेंट डॉ. विनोद, कुमार वर्मा, ओटी असिस्टेंट सुदेश कुमार और शल्य चिकित्सा टीम द्वारा मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।
उन्होंने बताया शल्यक्रिया के दौरान दाएं कंधे से विशाल लिपोमैटस ट्यूमर को सुरक्षित रूप से पूर्णतः निकाल दिया गया। ऑपरेशन सफल रहा तथा किसी प्रकार की जटिलता नहीं हुई। ऑपरेशन के पश्चात मरीज को निरंतर चिकित्सकीय निगरानी एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। उनकी स्थिति में निरंतर सुधार होता गया तथा घाव भी संतोषजनक रूप से भरता रहा। वर्तमान में मरीज पूर्णतः स्वस्थ हैं एवं चिकित्सकों के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हें 20 जुलाई को चिकित्सालय से छुट्टी प्रदान कर दी गई। शल्य विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्र ने बताया कि ये ज्यादातर गर्दन, पीठ, कंधे, पेट और जांघों पर होते हैं। समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार से इस प्रकार की बीमारी का सफलतापूर्वक उपचार संभव है। उन्होंने आमजन से अपील की कि शरीर के किसी भी भाग में असामान्य सूजन या गांठ दिखाई देने पर उसे अनदेखा न करें तथा शीघ्र किसी योग्य शल्य चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
ये खबर भी पढ़े : अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनसंबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
