समरदोंग सुरंग हादसा: 27 लोगों के फंसे होने की आशंका, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गंगटोक। दक्षिण सिक्किम के समरदोंग में एनएचपीसी की एक सुरंग में हुए हादसे में राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर करीब 27 लोग फंसे हो सकते हैं।

नामची जिले की जिलापाल अनूपा तामलिंग ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुरंग के अंदर करीब 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, अभी असली संख्या की पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि सुरंग के अंदर की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

उन्होंने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की एक टीम सुरंग में गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरए की टीम के बाहर लौटने के बाद ही टनल के अंदर मजदूरों की संख्या और उनकी हालत के बारे में साफ जानकारी मिल पाएगी।

जिलापाल ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक, सुरंग के अंदर काम कर रहे मजदूरों ने धमाके जैसी आवाज सुनी।

संसद मार्च पर पुलिस सख्त, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल ये खबर भी पढ़े : संसद मार्च पर पुलिस सख्त, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल

इसके बाद कुछ मजदूर सुरंग से बाहर भागने में कामयाब रहे, जबकि कुछ अंदर फंसे हुए हैं। अभी बचाव और राहत का काम चल रहा है और अभी तक टनल से किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और इमरजेंसी सर्विस सुरंग स्थल पर मौजूद हैं और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर को समरदोंग में एनएचपीसी की एक सुरंग में अचानक कथित गैस लीक का मामला सामने आया था।

इस घटना के बाद सुरंग के अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सुरंग के अंदर क्या हुआ और अभी वहां कितने लोग फंसे हुए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय...
छत्तीसगढ़ 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कनाडा से मध्यस्थता की कोशिशों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि 1960 की सिंधु...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

काठमांडू। नेपाल सरकार की नए टैक्स नीति तहत अब मृत्यु के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव