मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, राजधानी भोपाल, सीहोर और रायसेन में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है और किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में भी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

इसके अलावा उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट.

मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, नीमच, मंदसौर और रतलाम में बारिश की संभावना नहीं है और यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है।

उमरिया में अच्छी बारिश की कामना के लिए भजन-कीर्तन
उमरिया जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण ग्रामीणों ने वर्षा की कामना के लिए मानपुर क्षेत्र के चिल्हारी स्थित पहाड़ी हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड भजन-कीर्तन आयोजित किया। जिले में अब तक करीब 11.2 इंच बारिश दर्ज की गई है।

रायसेन में 18 दिन बाद बरसे बादल
रायसेन जिले में मानसून आने के बाद भी करीब 18 दिनों तक बारिश नहीं हुई थी। इससे धान की बोवनी प्रभावित हो गई थी और खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं।

सोमवार रात शुरू हुई बारिश से खेतों में दोबारा पानी भर गया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली। सांची रोड पर जलभराव और वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जबकि आसपास की पहाड़ियों पर झरने फिर से बहने लगे।

इसके अलावा सीहोर जिले में करीब 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद रात करीब एक बजे से बारिश शुरू हुई, जो लगातार कई घंटों तक जारी रही। करीब आठ घंटे तक हुई बारिश से जिले में मौसम सुहावना हो गया और खेती-किसानी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मनपसंद लड़के से शादी के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र स्थित चौबेया पटखौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवती गांव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मनपसंद लड़के से शादी के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

AIR-294 प्राप्त शिवम मणि त्रिपाठी सहित मेधावियों का भव्य सम्मान

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामबाग, बस्ती में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में उत्कृष्ट सफलता...
उत्तर प्रदेश 
AIR-294 प्राप्त शिवम मणि त्रिपाठी सहित मेधावियों का भव्य सम्मान

मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का जमकर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। दोनों सदनों में...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का जमकर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

भाकियू ने किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा 15 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती - मंगलवार को भारतीय किसान यूूनियन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने जिलाधिकारी के...