यूपी कैबिनेट : यूपी विधानमंडल का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित इस बैठक में उप्र विधान मण्डल का मानसून सत्र तीन अगस्त से आहूत किए जाने समेत अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री शामिल रहे।

कैबिनेट में उच्च शिक्षा विभाग के तीन प्रस्ताव पास हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का फैसला लिया है। सभी प्रकार के कॉलेज में 2025-26 में उत्तीर्ण छात्राओं में टॉप पांच फीसदी छात्राओं कों स्कूटी मिलेगी। यह स्कूटी पट्रोल चालित होगी। दिव्यांग, शहीद निराश्रित परिवार की छात्राओं कों प्राथमिकता दी जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस योजना का लाभ उन छात्राओं को दी जाएगी जिनके अभिभावकों की सालाना आय 12 लाख रुपये से कम है। इस योजना पर सरकार लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

   उद्घाटन के इंतजार में महीनों से बंद पड़ी लाइब्रेरी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ये खबर भी पढ़े :  उद्घाटन के इंतजार में महीनों से बंद पड़ी लाइब्रेरी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया