लोहिया संस्थान में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों दिया गया इंडक्शन ट्रेनिंग
— नर्सिंग अधिकारी को इंफेक्शन से बचाव व मरीज की सुरक्षा पर दिया प्रशिक्षण

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 550 से अधिक नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के लिए द्वितीय चरण इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण में नर्स को उनके हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स रोल एंड रिस्पांसिबिलिटी, नर्सिंग मानक एवं गुणवत्ता के सुधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारी को इस प्रशिक्षण में उन्हें इंफेक्शन से बचाव के बेहतरीन तरीके मरीज और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साफ सफाई के कार्य नियमों को लागू करना।
सुमन सिंह, मुख्य नर्सिंग अधिकारी बताया कि मरीज के प्रति सहानुभूति बनाए रखने के साथ-साथ उनके दर्द, डर और असहायता को समझना है। मरीज को भावनात्मक समर्थन देना है, जिससे मरीज सुरक्षित, सम्मानित एवं मानसिक रूप से मजबूत महसूस कर सके इसके साथ-साथ आपको अपनी सुरक्षा तथा खुद का ध्यान भी रखना है।
संस्थान के निदेशक ने बताया कि हमारा संस्थान प्रदेश के बड़े चिकित्सा संस्थानों में से एक है। वर्तमान में संस्थान में रोगियों के लिए 1250 बेड की सुविधा उपलब्ध है निदेशक ने बताया कि इस ट्रेनिंग का मुख्य लक्ष्य संस्थान में पालन की जाने वाली नीतियों, प्रोटोकॉल और दस्तावेजीकरण पर मानकीकृत जानकारी प्रदान करना है साथ ही यह रोगियों के साथ उनके संचार को विकसित करने, महत्वपूर्ण कार्य शैली में सुधार करने व निर्णय लेने के कौशल तथा रोगियों के देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करने में सक्षम बनाने में मदद करेगा।
ये खबर भी पढ़े : ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रियासंबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
