OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स में अब चलेगा OPPO का 'ColorOS'

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। OnePlus और Realme स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। दोनों कंपनियों ने एलान किया है कि अब उनके स्मार्टफोन में अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं होंगे। Android 17 अपडेट के साथ OnePlus का OxygenOS और Realme का Realme UI धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इसकी जगह सभी एलिजिबल डिवाइस OPPO के ColorOS 17 पर शिफ्ट होंगे। यह बदलाव नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के साथ-साथ उन पुराने डिवाइस पर भी लागू होगा, जिन्हें Android 17 अपडेट मिलेगा।?

Android 17 के साथ शुरू होगा बदलाव
OnePlus ने अपने आधिकारिक कम्युनिटी फोरम पर बताया कि ColorOS 17 के आधिकारिक लॉन्च के बाद दुनियाभर के योग्य OnePlus यूजर्स अपनी मर्जी से ColorOS 17 में अपग्रेड कर सकेंगे।

छात्रों के लिए हॉस्टल व लाइब्रेरी सुविधाएं होगी हाईटेक ये खबर भी पढ़े : छात्रों के लिए हॉस्टल व लाइब्रेरी सुविधाएं होगी हाईटेक

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन स्मार्टफोन्स को Android 17 अपडेट नहीं मिलेगा, उन्हें पहले की तरह OxygenOS पर मेंटेनेंस अपडेट और जरूरी सपोर्ट मिलता रहेगा।
 
OnePlus ने यूजर्स को राहत देते हुए कहा है कि अगर कोई ColorOS 17 इस्तेमाल करने के बाद वापस OxygenOS पर लौटना चाहता है, तो उसके लिए रोलबैक (Rollback) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इसकी पूरी प्रक्रिया बाद में साझा की जाएगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?
OnePlus के मुताबिक, यह बदलाव कंपनी की ऑपरेशनल एडजस्टमेंट प्लान का हिस्सा है। इसका मकसद सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को आसान बनाना, अपडेट्स की स्पीड बढ़ाना और बेहतर सॉफ्टवेयर क्वालिटी देना है। इसके लिए OPPO की इंजीनियरिंग और रिसर्च टीम की साझा क्षमताओं का इस्तेमाल किया जाएगा।

nePlus ने साफ किया है कि इस बदलाव का असर पहले किए गए वादों पर नहीं पड़ेगा। यानी सभी योग्य डिवाइस को तय समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट, सिक्योरिटी पैच और वारंटी सपोर्ट मिलता रहेगा।

भारत में जारी रहेगा OnePlus का कारोबार
हाल ही में OnePlus ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में नए प्रोडक्ट लॉन्च बंद करने का फैसला किया था। हालांकि, कंपनी ने दोहराया है कि भारत में उसका कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा। साथ ही, 2027 में भारत से कारोबार बंद करने की खबरों को भी कंपनी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

कभी OxygenOS, OnePlus की सबसे बड़ी पहचान हुआ करता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसमें ColorOS के कई फीचर्स शामिल किए जा चुके हैं। अब Android 17 के साथ यह बदलाव पूरी तरह आधिकारिक हो जाएगा और OnePlus तथा Realme दोनों OPPO के एकीकृत ColorOS 17 प्लेटफॉर्म पर आ जाएंगे।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग