मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 21 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। अगर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो मौसम विभाग का अपडेट एक बार जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किलों में फंस सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में तेज आंधी के कहरे के चलते पेड़-पौधे जड़ से धाराशायी हो सकते हैं।
वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून के सक्रिय रहने की चेतावनी है। दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। उत्तरी झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर बने हवा के चक्रवाती घेरे से त्रिपुरा तक निचले स्तर पर एक निम्न दबाव बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 21 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर16 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 21 जुलाई को देश के 16 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास चेतावनी है। यहां कई राज्यों तूफानी हवा का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।
दिल्ली
दिल्ली(21 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 21 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 21 को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश
यूपी(21 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, महामायानगर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कानपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, वापाणसी, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार
बिहार (21-22 जुलाई- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, रोहतास, गया, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, कैमूर, नवादा, नालंदा, पू्र्णिया, कटिहार, बक्सर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, बेगूसराय और किशनगंज में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड
झारखंड (21 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग और बोकारो में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, 21 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (21-22 जुलाई- बारिश-आंधी की चेतावनी): हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, कल यानी 21 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल
हिमाचल (21 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, शिमला, किन्नौर, मंडी, सोलन, हमीरपुर और ऊना में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 21 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (21-22 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुंछ, राजौरी, उधमपुर, गांदलबल, जम्मू, कुलगाम, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग और कुपवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(21 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, हावड़ा, मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, बीरभूम, नादिया, जलपाईगुड़ी, हुगली और दुर्गापुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 2 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (21 जुलाई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बठिंडा, मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान
राजस्थान ( 21 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली और बूंदी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (21 जुलाई- बारिश-तूफान का अलर्ट): मांडला, विदिशा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, बालाघाट, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया और जबलपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
गुजरात
गुजरात(21 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, नर्मदा, दादर नगर हवेली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(20 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रायपुर, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर, महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़ और कोरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
ओडिशा
ओडिशा(20-21 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): भुवनेश्वर, पुरी, बलांगिर, नौपाड़ा, सुंदरगढ़, मयूरभंज, केंदुझार, और संबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
