रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की मौत हो गई। सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट ने फोन पर परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी 26 वर्षीय अभिषेक निषाद, पुत्र कौशल निषाद, 10 जून को मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से 'गोल्डेन लिओ' नामक मालवाहक जहाज पर नाविक के रूप में नौकरी करने गए थे। परिजनों के अनुसार, रविवार को जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था। इसी दौरान ओडेसा बंदरगाह के निकट रूसी हमले में जहाज निशाना बन गया। हमले के बाद जहाज पर सवार कई लोग लापता हो गए, जिनमें अभिषेक भी शामिल थे।

उम्मीद की किरण बना श्री नारायणी हॉस्पिटल, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर ये खबर भी पढ़े : उम्मीद की किरण बना श्री नारायणी हॉस्पिटल, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट ने अभिषेक के पिता को फोन कर उनकी मौत की पुष्टि की।सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने परिजनों से संपर्क कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। परिवार भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अभिषेक का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है।

परिजनों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से मांग की है कि अभिषेक का शव जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। अभिषेक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने भी सरकार से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन 'टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा' ...
टेक-मित्र 
टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

चंद्रशेखर आज़ाद-भारत का वह पुत्र, जिसने सिर झुकना सीखा ही नहीं; कृति आरके जैन

चंद्रशेखर आज़ाद — एक ऐसा संकल्प जिसे मृत्यु भी पराजित नहीं कर सकी  कभी-कभी इतिहास राजाओं के मुकुट से नहीं,...