उम्मीद की किरण बना श्री नारायणी हॉस्पिटल, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
अब इलाज के लिए दूर-दराज नहीं भटकेंगे मरीज
- "स्वस्थ क्षेत्र, सशक्त समाज" की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बांसी, सिद्धार्थनगर। बांसी-बस्ती रोड स्थित नवस्थापित श्री नारायणी हॉस्पिटल के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में नई आशा का संचार हुआ है। अब चिकित्सा आकस्मिकता की स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्रवासियों ने अस्पताल के संस्थापक डॉ. पी. पी. मिश्रा एवं पूरे संस्थापक दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करेगा। लोगों का मानना है कि अब समय पर बेहतर उपचार मिलने से अनेक मरीजों को लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर जाने की मजबूरी कम होगी।
नागरिकों ने विश्वास जताया कि श्री नारायणी हॉस्पिटल क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद की किरण साबित होगा तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जनसेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। "स्वस्थ क्षेत्र, सशक्त समाज" की भावना के साथ श्री नारायणी हॉस्पिटल का शुभारंभ क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
