जोगिया उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी के मामलों का खुलासा
चोरी की बाइक व 2310 रुपये बरामद
- कई धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू
सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने शनिवार को चोरी की घटनाओं में शामिल एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है।
3 चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने ग्राम करौदा मसिना के सामने बांसी-नौगढ़ मुख्य मार्ग से हरिचरन पुत्र निर्मल निवासी मुडिला राजा, थाना जोगिया उदयपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने थाना जोगिया उदयपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 70/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना बांसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने:
1. एक अदद हीरो स्पेलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट - चेचिस नं. MBLHAR071JHF14284
2. नकद 2,310 रुपये बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर तीनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
शातिर अपराधी है हरिचरन गिरफ्तार अभियुक्त हरिचरन का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया। उसके विरुद्ध जनपद सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में कुल 6 मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव, उपनिरीक्षक अवधेश यादव और हेड कांस्टेबल त्रिपुरेश चौबे की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
