पश्चिम मेदिनीपुर में हादसे, धार्मिक आयोजन और जागरूकता अभियानों से दिनभर रही हलचल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले में सोमवार को विभिन्न घटनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर दिनभर गतिविधियां जारी रहीं। नारायणगढ़ में नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों के घायल होने, पर्यावरण संरक्षण संबंधी पहल, श्रावण मास के धार्मिक आयोजन तथा दासपुर में साइबर जागरूकता एवं बाल विवाह निरोधी कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के मकरामपुर ग्राम पंचायत के सितली इलाके में केलेघाई नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का पचागला शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान तथा मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।

कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर ये खबर भी पढ़े : कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

इसी दिन नारायणगढ़ के काशीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। मारकुंडा गांव में एक बाजा पार्टी का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जबकि मेट्याल क्षेत्र में जल लेने जा रहे एक युवक को इंजन चालित ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र भेजा गया है।

21july12

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नारायणगढ़ में स्थानीय सामाजिक संगठनों की पहल पर सड़क किनारे उगे पार्थेनियम पौधों को हटाकर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर नारायणगढ़ के विधायक रमाप्रसाद गिरी ने खुड़शी क्षेत्र के सियाड़ा शिव मंदिर में नवनिर्मित नाट मंदिर का उद्घाटन किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

उधर, पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस की ओर से दासपुर थाना के पहल पर सोनाखाली हाई स्कूल में साइबर जागरूकता और बाल विवाह निरोधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना, आईपीएस उपस्थित रहीं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खड़गपुर) डॉ. बुशरा बानो, आईपीएस, घाताल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सप्तर्षि भट्टाचार्य तथा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन 'टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा' ...