डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति के साथ की बैठक, लक्ष्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

आयुष्मान कार्ड व प्रसव में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • डीएम का निर्देश, जो आशा घर पर डिलीवरी करा रही उनको दे नोटिस

सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

आयुष्मान कार्ड व डिलीवरी को लेकर दिए सख्त निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की और लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र भ्रमण करने तथा आयुष्मान केंद्रों को समय से खोलने को कहा।

त्र्यंबकेश्वर दर्शन करने गए डॉक्टर के घर चोरी, 40-50 लाख के जेवर-नकदी गायब ये खबर भी पढ़े : त्र्यंबकेश्वर दर्शन करने गए डॉक्टर के घर चोरी, 40-50 लाख के जेवर-नकदी गायब

डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि जो आशा घर पर डिलीवरी करा रही हैं उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही हो। घर पर प्रसव होने पर संबंधित एमओआईसी जिम्मेदार होंगे। इसके लिए NBSU को 24 घंटे सक्रिय रखने का भी निर्देश दिया गया। जननी सुरक्षा योजना व टीकाकरण में लापरवाही पर नाराजगी।

जननी सुरक्षा योजना में फीडिंग कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.जी. सिंह से स्पष्टीकरण* तलब करने के निर्देश दिए। 

टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने और सही मोबाइल नंबर के साथ डेटा फीडिंग कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एएनएम और आशा के साथ नियमित बैठक करने के निर्देश भी दिए गए।

बीएचएनडी व अन्य योजनाओं की समीक्षा
डीएम ने बीएचएनडी दिवस में सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, कम एचआरपी वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर बेहतर इलाज कराने और एएनएम, आशा व सीएचओ को सभी किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। काम न करने वाले डॉक्टर, सीएचओ, आशा व एएनएम को नोटिस जारी करने को कहा।

बैठक में अनटाइड फंड, परिवार नियोजन, पीसीपीएनडीटी, रोगी कल्याण समिति, हेल्थ वेलनेस सेंटर की भी समीक्षा की गई। डीएम ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को परेशान न किया जाए और बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। सभी विकास खंडों में लक्षणयुक्त टीबी मरीजों को चिन्हित करने को कहा।  उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को वार रूम का निरीक्षण करने तथा इमरजेंसी में रेफरल रजिस्टर में मरीजों का डाटा अंकित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, डैम राजेश मिश्रा, डीसीपीएम सहित समस्त सीएचसी/पीएचसी के एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदोंग में निर्माणाधीन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की तीस्ता स्टेज-6...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

काबुल (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान में तेज बारिश से जानमाल की क्षति हुी है। भारी बारिश की वजह से पूर्वी अफगानिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

चिसीनाउ (मोल्दोवा)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा कर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार देर शाम जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) परिसर स्थित वन स्टॉप...
राज्य  मध्य प्रदेश 
ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग