अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

-अब डीएनए, साइबर फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच होगी अयोध्या में, तैयार हुई हाईटेक एफएसएल लैब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल को मजबूती, पुलिस जांच होगी और सटीक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में आधुनिक अपराध अन्वेषण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और सुरक्षा विजन के तहत 48.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘बी’ श्रेणी की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फारेंसिक साइंस लेबोरेट्री) का निर्माण अयोध्या में स्थित बाग बिजेसी में कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

तकनीकी त्रुटि दूर कर एलएलबी छात्रों का परीक्षाफल अपडेट : राकेश कुमार ये खबर भी पढ़े : तकनीकी त्रुटि दूर कर एलएलबी छात्रों का परीक्षाफल अपडेट : राकेश कुमार

यह हाईटेक लैब अब डीएनए परीक्षण, साइबर फॉरेंसिक, बैलिस्टिक जांच और अन्य वैज्ञानिक तकनीकों से लैस होकर अयोध्या सहित आसपास के जिलों में अपराध जांच को नई रफ्तार देगी।

गृह (पुलिस) विभाग के फंडिंग से चल रही इस योजना की स्वीकृत लागत 48.88 करोड़ रुपये है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग ने 7 नवंबर 2023 को शुरू किया था।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के चार मंजिला भवन का कुल क्षेत्रफल 10,266.40 वर्ग मीटर है। इसमें डोरमेट्री, गेस्ट हाउस, गैरेज, ड्राइवर्स रूम, वर्कशॉप भवन, गार्ड रूम इत्यादि भी रहेंगे।

लोक निर्माण विभाग (सीडी 2) के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि फिनिशिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है।

यह परियोजना न केवल अयोध्या की बुनियादी ढांचागत विकास को मजबूत कर रही है, बल्कि पूरे प्रदेश में फॉरेंसिक साइंस की क्षमता विस्तार का प्रतीक भी है। शीघ्र ही पूर्ण रूप से चालू होने वाली इस अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला से अपराध मुक्त और सुरक्षित अयोध्या का सपना और मजबूत होगा।

अदालतों में सबूतों की विश्वसनीयता बढ़ेगी
नई प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त लैबोरेटरी, डीएनए एनालिसिस यूनिट, साइबर फॉरेंसिक सेंटर, बैलिस्टिक जांच सुविधा, टॉक्सिकोलॉजी और केमिकल परीक्षण कक्ष शामिल हैं।

यह लैब अपराध स्थल से प्राप्त साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच को सटीक और तेज बनाएगी, जिससे अदालतों में सबूतों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और दोषियों पर शिकंजा कसना आसान होगा।

पुलिस अफसरों को नई सफलताएं मिलने की उम्मीद
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी इस लैब के पूर्ण रूप से ऑपरेशनल होने के बाद अपराध दर को नियंत्रित करने और वैज्ञानिक जांच के आधार पर केसों को सुलझाने में नई सफलताएं हासिल करने की उम्मीद जता रहे हैं।

मील का पत्थर साबित होगी लैब : एसएसपी
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि पहले अपराध जांच के लिए लखनऊ या अन्य बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अयोध्या में स्वयं की हाईटेक फॉरेंसिक सुविधा उपलब्ध हो जाने से जांच प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी।

विशेषकर राम मंदिर, पर्यटन और बढ़ते शहरीकरण के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में यह लैब मील का पत्थर साबित होगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय...
छत्तीसगढ़ 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कनाडा से मध्यस्थता की कोशिशों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि 1960 की सिंधु...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

काठमांडू। नेपाल सरकार की नए टैक्स नीति तहत अब मृत्यु के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव