रालोद की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती जोर

आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बनी रणनीति

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - राष्ट्रीय लोक दल  की मासिक बैठक रविवार को प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष महिपाल पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का संकल्प लें।
बैठक का संचालन करते हुये  क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करे।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजा ऐश्वर्या राज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से ही राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य पूरे होंगे।  मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांतों और किसान हितैषी सोच को जन-जन तक पहुंचाना ही राष्ट्रीय लोक दल का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।प्रदेश महासचिव अरुणेन्द्र पटेल ने कहा कि रालोद मजबूत हुई तो नौजवानों, किसानों का सपना साकार होगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने का हम सबका लक्ष्य होना चाहिये।
बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा भी की गई तथा बूथ स्तर पर नई समितियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी कड़ी में रालोद के अध्यक्ष महिपाल पटेल का पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव अरुण कुमार चौधरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता वर्मा, अभय पटेल, नागेन्द्र कुमार, शिवकुमार गौतम, इन्द्र बहादुर यादव, राजेश कुमार गुप्ता, अविनाश वर्मा, शिवम पटेल, मुकेश यादव, राम सुमेर, राम जगत, देवेंद्र प्रताप चौधरी, भूपेंद्र प्रताप, ओंकारनाथ चौधरी, राजेश कुमार, राहुल यादव, आशीष चौधरी, रामकमल, महेन्द्र यादव, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, विश्वनाथ यादव, श्रीराम चौधरी, राज वर्मा, राहुल वर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, राहुल कुमार सोनकर, मुकेश विश्वकर्मा, अटल चौधरी, छठीलाल चौधरी, राज चौधरी, अजय चौरसिया, राम सजीवन द्विवेदी, सीपी चौधरी, दिलीप चौधरी, रामकृपाल चौधरी, रजनीकांत मिश्र, मुन्नीलाल, उमा चौधरी, मंजू देवी, उषा देवी, रंजना देवी, रीता, बसंती, सुरेश, चंद्रावती, विजय कुमार, इरफान अहमद, विजयपाल, राधेश्याम चौधरी, विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

नई दिल्ली। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने रविवार को खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के...
खेल 
विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 74...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

उत्तर प्रदेश

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार