कानपुर देहात : डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

दो लोगों के झुलसे शव कार से बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात डेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगीसापुर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी आगोश में ले लिया। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हादसा के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर ये खबर भी पढ़े : लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कार की तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों के झुलसे शव बरामद हुए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह के अनुसार, कार दिल्ली नंबर पर पंजीकृत है। वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुड़े मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह कार पहले ही बिहार के एक व्यक्ति को बेच चुका है।

इसके बाद पुलिस ने अन्य उपलब्ध नंबरों पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के चलते कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आ रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटा रही है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन 'टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा' ...
टेक-मित्र 
टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

उत्तर प्रदेश

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

चंद्रशेखर आज़ाद-भारत का वह पुत्र, जिसने सिर झुकना सीखा ही नहीं; कृति आरके जैन

चंद्रशेखर आज़ाद — एक ऐसा संकल्प जिसे मृत्यु भी पराजित नहीं कर सकी  कभी-कभी इतिहास राजाओं के मुकुट से नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
चंद्रशेखर आज़ाद-भारत का वह पुत्र, जिसने सिर झुकना सीखा ही नहीं; कृति आरके जैन