दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में चालक की मौत, एक घायल

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के नेरवा थाना क्षेत्र में बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा ग्राम संधणू के पास हुआ, जहां एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन (एचपी-08ए-6406) को 31 वर्षीय मनोज सूर्यवंशी चला रहे थे। वह ग्राम बरमाना, डाकघर थरोच, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रहने वाले थे। वाहन में उनके साथ नेरवा के मोकिना गांव निवासी 48 वर्षीय बलबीर भी सवार थे।

हादसा 20 जुलाई की रात्रि करीब 11:30 बजे हुआ। वाहन ग्राम संधणू के पास सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक मनोज सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बलबीर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना नेरवा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मनपसंद लड़के से शादी के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र स्थित चौबेया पटखौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवती गांव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

AIR-294 प्राप्त शिवम मणि त्रिपाठी सहित मेधावियों का भव्य सम्मान

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामबाग, बस्ती में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में उत्कृष्ट सफलता...
उत्तर प्रदेश 

मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का जमकर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। दोनों सदनों में...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का जमकर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

भाकियू ने किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा 15 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती - मंगलवार को भारतीय किसान यूूनियन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने जिलाधिकारी के...