खेत नहीं, हुनर बेचिए' का संदेश; जैविक खेती और पौधरोपण से आत्मनिर्भरता का आह्वान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मुरादाबाद ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारंभ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 

बिजनौर। "ना खेत बेचना है, ना जमीन बेचना है, हमें अपना हुनर बेचना है।" इसी संदेश के साथ द आर्ट ऑफ विंग एवं भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त मुरादाबाद ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि खेती और किसान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारियों को केवल योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खेतों में जाकर किसानों की समस्याओं को समझना चाहिए। 

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

उन्होंने चिंता जताई कि खेती की जमीन तेजी से प्लॉटिंग में बदल रही है, जिससे कृषि पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों के सम्मान, कृषि भूमि के संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण तथा उसके नियमित संरक्षण पर भी जोर दिया।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि किसान यूनियन द्वारा धरने में ज्ञापन देने के लिए अक्सर बुलाया जाता है, लेकिन पहली बार इस तरह के कार्यक्रम में बुलाया गया है। हमने पेड़ लगवाए है लेकिन जब तक समाज और हर वर्ग नहीं जुड़ पाएगा, तब तक बिजनौर को हरा भरा नहीं रख पाएंगे। 

बिजनौर की मिट्टी अच्छी है, कई तरह की खेती होती है, हम सभी को मिलजुलकर परिवार संरक्षण करना चाहिए। सभी को पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।वक्ताओं ने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण की आधारशिला है। यदि किसान प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए खेती करेंगे तो उनकी आय बढ़ेगी और भूमि की उर्वरता भी सुरक्षित रहेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया