कांवड़ यात्रा-2026: बिजनौर व पड़ोसी जनपदों के अधिकारियों की समन्वय बैठक

'जीरो इंसीडेंट-जीरो एक्सीडेंट' पर जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • डायवर्जन व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने और सीमावर्ती जिलों से लगातार समन्वय के निर्देश

बिजनौर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बरकातपुर स्थित उत्तम शुगर मिल में बिजनौर एवं उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के पड़ोसी जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी जसजीत कौर ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी कांवड़ यात्रा "जीरो इंसीडेंट एवं जीरो एक्सीडेंट" के लक्ष्य के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। डायवर्जन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जनपदों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़े : अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 22 जुलाई को

उन्होंने कहा कि जनपद का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे और पड़ोसी जिलों के कंट्रोल रूम से निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए। रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित रूट प्लान के अनुसार हो तथा सभी वाहन निर्धारित गति सीमा में चलें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए और सभी चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएं।

जिलाधिकारी ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए पास व्यवस्था, अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर त्वरित सूचना आदान-प्रदान, कांवड़ मार्गों पर संकेतक लगाने, शेष सड़क मरम्मत कार्य तत्काल पूरा करने, स्पीड ब्रेकरों पर कैट-आइज़ लगाने तथा जलभराव रोकने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि सभी पुलिस चेक पोस्टों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच लगातार समन्वय रखा जाए तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि कांवड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक में बिजनौर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा पड़ोसी जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया। समन्वय बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात, सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी...
हिमाचल 
वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को विदेशी निवेश सरल बनाने और भारतीय कंपनियों की विदेशी लिस्टिंग...
कारोबार 
आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश