संत कबीर नगर, ।* जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि दिनांक 22.07.2026 को डाॅ. बबीता सिंह चैहान जी, मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोंग लखनऊ का जनपद संत कबीर नगर का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। जिसमें उनके द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। तत्पश्चात् स्थानीय गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस/निरीक्षण भवन) में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।
*उन्होंने बताया कि मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:15 बजे जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ स्थानीय गेस्ट हाउस में प्रेस-वार्ता भी की जाएगी।*
उन्होंने बताया कि मा0 अध्यक्ष द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार संत कबीर नगर में (महिला बन्दीगृह) का निरीक्षण किया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि उक्त महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या प्रस्तुत कर उसका समाधान करा सकती हैं।
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।