कांवड़ यात्रा को लेकर शासन अलर्ट, मुख्य सचिव-डीजीपी ने की तैयारियों की समीक्षा

बिजनौर ने तैयारियां पूरी होने का किया दावा, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक दिए गए सख्त निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • श्रावण कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारियां

बिजनौर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को मेरठ मंडलायुक्त सभागार में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडलों के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बिजनौर के एनआईसी कक्ष से जिलाधिकारी जसजीत कौर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

नीट यूजी में सफलता पाने वाले मेधावियों का डॉ. कौशल वर्मा ने किया भव्य सम्मान ये खबर भी पढ़े : नीट यूजी में सफलता पाने वाले मेधावियों का डॉ. कौशल वर्मा ने किया भव्य सम्मान

बैठक में मुख्य सचिव ने साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मोबाइल शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ शिविरों में अग्नि सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था तथा सभी आवश्यक अनुमतियों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्नान घाटों, प्रमुख मंदिरों और जलाभिषेक स्थलों पर चिकित्सा शिविर, बाइक एंबुलेंस, एंबुलेंस सेवा और अस्पतालों में पर्याप्त बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। 

शासन ने इस बार "जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट" के लक्ष्य के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय, ट्रैफिक डायवर्जन, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, सड़क मरम्मत, जल निकासी, होटल-ढाबों पर रेट सूची, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, विद्युत पोलों की सुरक्षा, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा मीट एवं शराब की दुकानों पर प्रतिबंध सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से तत्काल निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहे। 

उन्होंने डीजे संचालन को सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि मानकों के अनुरूप रखने, डीजे की ऊंचाई निर्धारित सीमा में रखने, स्टंटबाजी, बिना साइलेंसर वाले वाहनों और अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों और फेक न्यूज पर सतत निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

"संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा"

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में आषाढ़ मास के तीसरे मंगलवार के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
"संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा"

आर्थिक सहयोग भारत-उत्तर मैसिडोनिया संबंधों का प्रमुख आधार: राष्ट्रपति मुर्मू

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत-उत्तर मैसिडोनिया के बीच द्विपक्षीय समझौते का नवीनीकरण नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को...
राष्ट्रीय 
आर्थिक सहयोग भारत-उत्तर मैसिडोनिया संबंधों का प्रमुख आधार: राष्ट्रपति मुर्मू

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का...
उत्तर प्रदेश 
शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को

प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी ‘ग्राम चौपाल’ : केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी ‘ग्राम चौपाल’ : केशव मौर्य

शरद पवार, संजय राऊत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की

परीक्षा में धांधली तथा पुलिस की बर्बरता के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों का दिया समर्थन नई दिल्ली। राष्ट्रीय कांग्रेस...
राष्ट्रीय 
शरद पवार, संजय राऊत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश

"संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा"

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में आषाढ़ मास के तीसरे मंगलवार के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
"संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा"

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का...
उत्तर प्रदेश 
शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को

प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी ‘ग्राम चौपाल’ : केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी ‘ग्राम चौपाल’ : केशव मौर्य

‘नए भारत’ के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : योगी

-बाराबंकी-बहराइच एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन कॉरिडोर निर्माण के लिए 7000 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ‘नए भारत’ के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : योगी