बिजनौर: श्रावण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने शनिवार को जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, नहटौर तथा फुलसंदा-पैजनियां मार्गों पर सुरक्षा, यातायात, सड़क, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बिजनौर एवं धामपुर के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत पोलों की बैरिकेडिंग और फेसिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।

गन्ना बंधाई पर दे कृषक विशेष ध्यान नहीं तो घटेगा उत्पादन ये खबर भी पढ़े : गन्ना बंधाई पर दे कृषक विशेष ध्यान नहीं तो घटेगा उत्पादन

WhatsApp Image 2026-07-19 at 20.03.02

वहीं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं या गड्ढे हैं, उन्हें तत्काल भरवाकर मार्ग को पूरी तरह समतल एवं सुरक्षित बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु इन मार्गों से गुजरेंगे, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए।

डीएम ने कांवड़ मार्ग के किनारे उगे भांग के पौधों को तत्काल हटाने तथा पूरे मार्ग पर नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी...
हिमाचल 
वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को विदेशी निवेश सरल बनाने और भारतीय कंपनियों की विदेशी लिस्टिंग...
कारोबार 
आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार