विश्व हिन्दू महासंघ का विस्तारः पदाधिकारी घोषित
बस्ती - विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक मंगलवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित शिविर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक विस्तार पर चर्चा के साथ ही एडवोकेट संजीव पाण्डेय को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी, शुभम शुक्ल, रंजीत यादव, को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि वे हिन्दू हितों की रक्षा के लिये अपने-अपने क्षेत्र में रचनात्मक पहल करेें और महासंघ के लक्ष्यों को पूरा करने में योगदान दें।बैठक में ज्योति भूषण सिंह, बालकृष्ण सिंह, ज्योति भूषण सिंह सोनार, घनश्याम सिंह विष्ठ, धीरेन्द्र चौहान, नित्यम पाठक, दिव्यांश त्रिपाठी, रमेश शर्मा आदि शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
