लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के उपनिरीक्षक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश पुलिस अधीक्षक ने दिए है। इस आदेश के बाद रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर क्षेत्र के भटरी गांव का निवासी शिवशंकर शुक्ला (26) सरधुवा के विद्युत पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बीते शुक्रवार की रात वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकला और इसके बाद वापस नहीं लौटा।

परिजनों के तलाशने पर शनिवार को उसका शव एक पेड़ से लटकते हुए मिला। इसकी खबर मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि सरधुवा थाने में तैनात उपनिरीक्षक द्वारा उनके पुत्र को धमकाया जा रहा था।

राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की हुई बैठक  ये खबर भी पढ़े : राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की हुई बैठक

धमकी की फोन रिकॉर्डिंग भी है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। यहां से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। जिसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता धरने पर बैठ गए।

परिजनों ने कहा कि आरोपी उपनिरीक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए बिना वह शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। कुछ घंटों तक धरना चलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सरधुवा थाने के उपनिरीक्षक अजहर जमाल को लाइन हाजिर कर दिया।

इसके बावजूद धरना समाप्त न होने पर अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, उपजिलाधिकारी सदर अजय यादव, सदर तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित उपनिरीक्षक की एफ.आई.आर. दर्ज कराकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

इस मौके पर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल,पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, भाजपा नेता जगदीश गौतम, देव त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, कांग्रेस नेता बराती लाल पाण्डेय, चन्द्रिका पाण्डेय सोनू आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रु0 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रु0 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

फर्जी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) और पिरामिड चैन सिस्टम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

डीएम द्वारा निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश

जौनपुर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद की रामपुर थाना पुलिस ने फर्जी आयकर अधिकारी बनकर व्यापारियों को निशाना बनाने वाले...