डेढ़ दर्जन गांवों की जीवनरेखा बनी बदहाल सड़क, बरसात में आवागमन ठप

छपिया क्षेत्र की हजारों आबादी प्रभावित, 26 बार गुहार के बाद भी निर्माण शुरू नहीं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • आरएसएस कार्यकर्ता ने एक माह का अल्टीमेटम देकर आंदोलन की दी चेतावनी

गोंडा। विकास खंड छपिया में विकास के दावों के बीच डेढ़ दर्जन गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़ और जलभराव से इस कदर प्रभावित हो जाती है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बात तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हजारों ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मसकनवां-गौराचौकी मार्ग पर स्थित भोपतपुर बाजार से बनवारपुर, हथिनी, भरथीपुर, वीरापुर, भौंरहा, चाननपुर, दुलारजोत, नकई, बनकट, सुमेरपुर, ककरघटा, पल्टीपुर, दुर्गापुर, ऐलनपुर, लालपुर, बनरही समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क आज भी कच्ची बनी हुई है। बरसात में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन लगभग बाधित हो जाता है।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला मरीज के कंधे ट्यूमर ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला मरीज के कंधे ट्यूमर

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। सड़क न बनने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों को स्कूल भेजने और किसानों को कृषि उपज बाजार तक ले जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

26 बार दिए आवेदन, फिर भी नहीं शुरू हुआ निर्माण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम बरन पाण्डेय ने दावा किया कि सड़क निर्माण के लिए वह अब तक 26 बार विभिन्न जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन को आवेदन दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, गोंडा सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, मुख्यमंत्री, सड़क परिवहन मंत्री तथा प्रधानमंत्री कार्यालय तक प्रार्थना पत्र भेजे गए, लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस सड़क का निर्माण कब होगा और वर्षों से लंबित इस मांग पर अब तक निर्णय क्यों नहीं लिया गया।

एक माह का अल्टीमेटम, फिर होगा शांतिपूर्ण आंदोलन
श्याम बरन पाण्डेय ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया या कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो स्थानीय जनता के साथ भोपतपुर बाजार में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्षेत्र में तेज हुई राजनीतिक चर्चा
आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा आंदोलन की घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह एक ही दल की सरकार है और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, तब वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण न होना गंभीर सवाल खड़े करता है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा स्थानीय राजनीति में भी अहम बनता दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
भोपतपुर-बनवारपुर मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाए,बरसात समाप्त होने का इंतजार किए बिना निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाए, सड़क के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी बनाई जाए व निर्माण की समयसीमा सार्वजनिक कर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदोंग में निर्माणाधीन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की तीस्ता स्टेज-6...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

काबुल (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान में तेज बारिश से जानमाल की क्षति हुी है। भारी बारिश की वजह से पूर्वी अफगानिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

चिसीनाउ (मोल्दोवा)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा कर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार देर शाम जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) परिसर स्थित वन स्टॉप...
राज्य  मध्य प्रदेश 
ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग