लगभग दो दशक से धर्मार्थ कार्य के लिए मिसाल बने संदीप मेहरोत्रा
लोगों की सेवा करने का संकल्प व स्वयं लोगों में भी सेवा करने का अलख जगा रखा हैं।
उमेश श्रीवास्तव
- 24 वर्षों से तीर्थयात्रियों के जत्थे की अगुवाई, सेवा और समर्पण की बने मिसाल
गोंडा। नगर मुख्यालय पर दुखहरणनाथ मंदिर के निकट रहने वाले प्रबल समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं है वो अपने सेवाभाव कार्यशैली के चलते जनपद में अपनी अलग पहचान बना रखे हैं।
चाहे मुख्यालय पर किसी संत- महात्मा का प्रवचन का आयोजन हो, चाहे दुखहरणनाथ मंदिर पर कांवड़ियों के जलाभिषेक का आयोजन हो श्री मेहरोत्रा अपने पूरे सामर्थ्य व सहयोग के साथ लगे रहते हैं। और तो और वो पिछले 24 साल से अनुशासन, सेवा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले रखे हैं। वे इसका पालन खुद तो करते ही है बल्कि अपनी टोली में शामिल हर तीर्थयात्री से भी कराते हैं।
संदीप मेहरोत्रा हर साल देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। पिछले 24 साल से लगभग 4 दर्जन तीर्थ यात्रियों के जत्थे की अगुवाई कर वह तीर्थयात्रियों के लिए आदर्श बन गए हैं। यात्रा के दौरान वे स्वच्छता, अनुशासन, सेवा, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों का लगातार पालन खुद करते हैं और अपनी टोली में रहे दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।
ये खबर भी पढ़े : यूपी चुनाव 2027: भाजपा तैयार करेगी 'बूथ योद्धा', विधानसभा क्षेत्रों में होगा सम्मेलनयही नहीं हर सावन मे शिवमहापुराण का आयोजन हो या फिर कोई भी बड़ा धार्मिक कार्यक्रम, सब जगह उनकी भागीदारी बढ़ चढ़कर रहती है। वे न केवल युवाओं को संस्कारवान बल्कि उन्हें धर्मपरायण बना रहे हैं, जिससे शहर में उन्हें धार्मिक कार्यों का अगुवा माना जाता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
