ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन 20 जुलाई से शुरु, विभाग देगा योजना की जानकारी
विभाग के कर्मचारी गांव- गांव जाकर देगे किसान के सट्टे से जुड़ी जानकारी
उमेश श्रीवास्तव
- गन्ना किसान को इन योजनाओं से जोड़ने की मंशा
अलावल देवरिया (गोंडा)। गन्ना विभाग-किसान के द्वार" स्लोगन के साथ गन्ना विकास विभाग गोण्डा 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार से ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन शुरु कर रहा है।
ये जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल वार ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत चीनी मिल एवं विभाग के कर्मचारी गांव- गांव जाकर 63 कॉलम की सूचना जिसमे किसान के सट्टे से जुड़ी जानकारी जैसे-भूमि का विवरण, गन्ना किस्म व रकबा, बुवाई का समय व तरीका, पौधा/पेड़ी, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, आधार संख्या एवं बैंक विवरण आदि दर्ज होगी, किसानों को वितरित करेंगे, उन्होंने किसानों से उसे स्वयं देखकर संतुष्ट हो लेंने की अपील की है।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोण्डा/मैज़ापुर सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि किसी प्रकार की विसंगति/आपत्ति/शिकायत होने पर मौके पर ही दर्ज करायें, ताकि उसका समय से निस्तारण कराया जा सके।
उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान विभाग के कर्मचारी किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजनाओं के बारे मे भी जागरूक करेंगे,जिससे गन्ना आयुक्त की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक गन्ना किसान इन योजनाओं मे अपना नामांकन कराके लाभान्वित हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
